28 Mar 2024, 18:26:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। दिग्गज अभिनेता अनु कपूर अपनी चार पुस्तकों का प्रकाशन कराने जा रहे हैं, जो अप्रैल तक लोगों के बीच हो सकती है। उन्होंने अपने 61वें जन्मदिन से ठीक पहले इसकी घोषणा की। उनका जन्मदिन 20 फरवरी को है। पुस्तक बॉलीवुड के लोकप्रिय खलनायकों पर होगी।

जन्मदिन से पहले एक समारोह में उन्होंने कहा, ‘‘मैंने चार पुस्तकों के लिए साइन किया है और ये अप्रैल तक उपलब्ध हो जाएंगी। मेरे व्यस्त कार्यक्रम की वजह से इसमें देरी हो रही है। लेकिन विशेषज्ञों की एक टीम इस पर काम कर रही है।’’

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »