23 Apr 2024, 14:49:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मलयालम फिल्मों की अभिनेत्री को बदमाशों ने किया किडनेप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 18 2017 12:20PM | Updated Date: Feb 18 2017 12:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोच्चि। साउथ फिल्मों की अभिनेत्री भावना को शनिवार सुबह अगवा करके छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। अभिनेत्री को अगवा को उनकी कार समेत कोच्चि में अंगमाली के अथानी से अगवा किया गया था। हमलावर ने कार के अंदर उनसे छेड़छाड़ जारी रखी और वहां से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित पलारीवट्टम तक ले गया।
 
शुक्रवार रात 10:30 बजे अपराधियों ने उनकी कार रास्ते मे रोकी और भावना को अगवा कर लिया। भावना को धमकाया गया और चलती कार में उनके साथ छेड़छाड़ की गई। खबरों के अनुसार, लगभग एक घंटे तक वे उन लोगों के साथ रही और रात 10:30 के बाद उनको उनके घर के पास छोड़ दिया गया।
 
अपराधियों ने भावना की वीडियो बनाई और उनकी तस्वीरें भी ली। भावना का आरोप हैं कि इसमें उसका पुराना ड्राइवर भी शामिल था। भावना के ड्राइवर मार्टिन को हिरासत में ले लिया गया हैं. वही उसका साथी सुनील फरार हैं। दोनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »