29 Mar 2024, 14:29:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबर्इ। फिल्म कमांडो बेहातरीन स्टंट्स के लिये मशहूर हुई थी। फिल्म में दिखायी दिये ऍक्शन और डायलॉग्स ने समीक्षक और दर्शको से काफी तारीफ बटोरी और अब कमांडो फिल्म का दुसरा पार्ट आ राहा है जिसका नाम कमांडो 2 है।
 
इस फिल्म में मुख्य भूमिका में विद्युत जामवाल है, और साथ हि अदाह शर्मा, इशा गुप्ता और फेड्री दारुवाला भी अभिनय करते दिखायी देंगे।
फिल्म में विद्युत ने दिल चौका देने वाले स्टंट्स बिना किसी स्टंट्सपर्सन और बिना केबल की मदद के किए है।
 
विद्युत जामवाल सारे स्टंट्स एकदम असली दिखने के लिए कडी से कडी मेहनत करते हुए दिखे। पर विद्युत का मनना यह है कि असल जिंदगी में रियल कमांडो भगवान हनुमान है।
 
विद्युत् , हनुमान भक्त है और उनका मनना है कि बजरंग बली ने हमेशा उनकी मदद की है सारे खतरनाक स्टंट्स परफॉर्म करने में। 
अपने हिंदू संस्कृती में भगवान हनुमान की बहुत अहम जगह है, सारी दुनिया उनको शक्ती और ऊर्जा के देवता के रूप में पूजती है।
 
हनुमान हमेशा कठिन कार्यो को आसानी से करने के लिए जाने जाते है जैसे उन्होंने सीताजी को लंका से ढूंढ निकाला और अकेले की दम से लंका को नष्ट किया, ठीक उसी प्रकार विद्युत् अपने कठिन स्टंट्स को सही और आसानी से करते है। 
 
रिलायंस एनटरटेनमेंट और जयंतीलाल गडा (पेन ) प्रस्तुत कमांडो 2 फिल्म सनशाइन पिचर्स से जुडी है। विपुल अमृतलाल शाह निर्मित और देवेन भोजानी निर्देशित एक्शन पैक फिल्म कमांडो 2, 3 मार्च 2017 को सिनेमाघरों में आने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »