25 Apr 2024, 13:24:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

Pics: बिना मेकअप ऐसी दिखती है माधुरी, कैमरे देख छिपाने लगी मुंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2017 4:37PM | Updated Date: Feb 17 2017 4:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
  • Untitled-24
  • Untitled-25
  • Untitled-22
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री  माधुरी दीक्षित ने अपनी खूबसूरती दिलकश अदाओं और जादुई मुस्कान से दर्शकों के दिलों में अपने लिए एक बेहद खास जगह बनाई है। आज भी जब माधुरी चलती हैं तो लाखों लोगों के दिल की धड़कने रुक जाती हैं।
 
लोग उनकी एक झलक पाने के लिए दीवाने रहते हैं। लेकिन हाल ही में माधुरी का ऐसा चेहरा सामने आया है जिसे देखकर शायद उनके फैंस अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे।
 
दरअसल हाल ही में माधुरी पति श्रीराम नेने के साथ मुंबई के बांद्रा इलाके में नजर आईं। यहां उन्होंने अपने चेहरे पर कोई मेकअप नहीं किया हुआ था। उन्होंने जैसे ही कैमरे को अपनी ओर बढ़ते हुए देखा तो वह अचानक अपना चेहरा छुपाने लगीं।
 
उन्होंने कई बार रुमाल से भी अपना चेहरा ढ़क लिया। हालांकि इसके बावजूद भी वह कैमरे में कैद होने से खुद को बचा नहीं पाईं। माधुरी को हमेशा ही खूबसूरत ड्रेसेज़ पहने सजा धजा देखा जाता है। लेकिन उनकी इन बिना मेकअप वाली तस्वीरों को देखकर आसानी से उनकी उम्र का अनुमान लगाया जा सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »