29 Mar 2024, 13:36:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'टॉयलेट एक प्रेमकथा' की शूटिंग के दौरान हुआ विवाद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2017 3:26PM | Updated Date: Feb 17 2017 3:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

होशंगाबाद। मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में इन दिनों चल रही अभिनेता अक्षय कुमार की 'टॉयलेट- एक प्रेमकथा' की शूटिंग के दौरान शुक्रवार
सुबह बनी विवाद की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को हल्का बलप्रयोग करना पड़ा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि विवाद के कारण करीब 1 घंटा फिल्म की शूटिंग रुकी रही।
 
सूत्रों ने बताया कि सुबह लगभग 9 बजे कुछ लोग स्थानीय सुभाष चौक पर एकत्रित हुए और फिल्म की शूटिंग के दौरान महिलाओं का अपमान न सहने की बात कहते हुए नारेबाजी करने लगे। नारे लगाते ये लोग निर्माता कंपनी के अधिकारियों से माफी मांगने पर अड़ गए। 
 
लोगों का आरोप है कि कल शूटिंग पर तैनात कर्मचारियों द्वारा कुछ स्थानीय महिलाओं के साथ अभद्रता की गई, जो सहनीय नहीं है। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ, जिसके बाद करीब 10 बजे द्वारकाधीश मंदिर के पास अक्षय कुमार  का सीन फिल्माया गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »