26 Apr 2024, 00:23:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबर्इ। फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री आथिया शेट्टी ने कहा कि वह अनुष्का शर्मा और आलिया भट्ट से प्रेरित होती हैं और उन्हें लगता है कि आलिया कड़ी मेहनत करती हैं।
 
अभिनेत्री ने कहा कि अनुष्का जिस तरह की फिल्में करती हैं, वह काफी सराहनीय है। साथ ही वह इस बात से प्रेरित होती हैं कि आलिया ने इतने कम समय में अपनी एक पहचान बनाई है।
 
उन्होंने एक किताब के विमोचन के मौके पर कहा, ‘‘मैं अनुष्का शर्मा से प्रेरित होती हूं, खासकर इस बात से कि उन्होंने किस तरह अपने करियर को इतने अच्छे से लिया है।
 
वह फिल्मों का निर्माण कर रही हैं, इतनी कम उम्र में  करियर शुरू किया, उस तरह की फिल्में बना रही हैं, जैसा वह चाहती हैं। साथ ही आलिया भी प्रेरित करती हैं।
 
वह मेरी ही उम्र की हैं लेकिन इतने कम समय में उन्होंने इतना कुछ हासिल किया। वह कड़ी मेहनत करती हैं। मुझे लगता  है कि हर किसी का अपना एक खुद का सफर  होता है।’’
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »