24 Apr 2024, 22:49:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। शाहिद कपूर महिलाओं को कई मायनों में पुरुषों से आगे मानते हैं। शाहिद कपूर ने ट्विटर पर कहा ‘‘कोई भी पुरुष एक मां के समान नहीं हो सकता। महिलाएं कई मायनों में पुरुषों से आगे हैं। आइए, उनकी तारीफ करना और उनके प्रति प्यार जताना सीखें। हर दिन।’’

गौरतलब है कि शाहिद इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं।

शाहिद की आने वाली फिल्म ‘रंगून’ 24 फरवरी को प्रदर्शित होगी। विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘रंगून’ में कंगना रानौत और सैफ अली खान की भी अहम भूमिका है। द्वितीय विश्व युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म 24 फरवरी को रिलीज होगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »