25 Apr 2024, 17:07:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

एमी जैक्सन का हैक हो गया फोन, लीक हुईं पर्सनल तस्वीरें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 15 2017 10:48AM | Updated Date: Feb 15 2017 10:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘2.0’ में नजर आने वाली एक्ट्रेस ऐमी जैक्सन का मोबाइल हैक हो गया है। हैकर ने इस मोबाइल की कुछ पर्सनल तस्वीरें इंटरनेट पर लीक भी कर दी हैं। ऐमी लंदन से चेन्नई जा रही थीं। लंदन से चेन्नई पहुंचने के लिए उन्होंने मुंबई से कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी थी।
 
मुंबई में वह एक मोबाइल स्टोर पर गई थीं। अब ऐमी जैक्सन को यह शक है कि उनका मोबाइल उसी स्टोर पर हैक किया गया है। इस घटना के बारे में बात करते हुए ऐमी ने बताया, मैं हैरान थी जब यह हुआ। यह कोई हल्का मामला नहीं है और इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है। मैं इस मामले में लंदन की साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराऊंगी और सुनिश्चित करूंगी यह गलती करने वालों को सजा मिले।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »