28 Mar 2024, 15:44:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। लगता है बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के सिर से हॉलीवुड का खुमार उतर चूका है। शायद यही वजह है कि अब दीपिका बॉलीवुड में वापस आने के लिए बेकरार हैं। लेकिन दीपिका के सामने सबसे बड़ी मुश्किल के रूप में कटरीना हैं।
 
दरअसल, कहा जा रहा है कि, दीपिका के पास फिलहाल संजय लीला भंसाली की ‘पद्मावती’ के अलावा कोई फिल्म नहीं है। सूत्रों के मुताबिक आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही शाहरुख खान की फिल्म दीपिका करना चाहती हैं।
 
लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक आनंद एल रॉय ने पहले इस फिल्म के लिए दीपिका से भी संपर्क किया था लेकिन इस समय दीपिका हॉलीवुड फिल्म ‘ट्रिपल एक्स’ की सिरीज में व्यस्त थीं।
 
लेकिन हॉलीवुड का खुमार उतरने के बाद अब दीपिका फिर इस फिल्म में काम करना चाह रही हैं। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि, दीपिका कटरीना की जगह लेने के लिए हर कामयाब कोशिश कर रही हैं।
 
यह भी कहा जा रहा है कि, दीपिका ने शाहरुख की इस फिल्म के लिए अपना लुक टेस्ट भी दिया है। फिल्म के लिए कटरीना का नाम सबसे ऊपर है लेकिन अभी फाइनल नहीं किया गया है। शायद यही वजह है कि दीपिका एडी चोटी का जोर लगा रही हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »