20 Apr 2024, 13:31:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

‘हार्वर्ड विश्वविद्यालय’ के छात्रों को संबोधित करेंगे विवेक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 15 2017 10:19AM | Updated Date: Feb 15 2017 10:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। विवेक ओबेरॉय को ‘हार्वर्ड विश्वविद्यालय’ ने एक खास निमंत्रण दिया है। ‘हार्वर्ड विश्वविद्यालय’ के छात्रों को बॉलीवुड से जुड़ी तमाम महत्वपूर्ण बात करने के लिए विवेक को आमंत्रित किया गया है। विवेक को बॉलीवुड और बॉलीवुड की फिल्मों के बारे में विस्तारित बात करने के लिए बुलाया गया है।
 
‘हार्वर्ड विश्वविद्यालय’ का नाम दुनियाभर में मशहूर है यहां बुलाया जाना वाकई काबिले तारीफ है। यही वजह है कि विवेक बेहद खुश हैं। विवेक इस बारे में कहते हैं कि, यह मेरे लिए एक सम्मान की बात है कि हार्वर्ड में मुझे बतौर अतिथि वक्ता के रूप में आमंत्रित किया है। इसमें सभी क्षेत्रों के शानदार लोगों से मिलने और आदरणीय वक्ताओं को सुनने के लिए में बेहद उस्ताहित हूं। विवेक को हार्वर्ड में बुलाया जाना हमारे देश के लिए भी गौरव की बात है।
 
विवेक ने अपनी अदाकारी और फिल्मों से बॉलीवुड में छाप छोड़ी है उनका अनुभव यकीनन हार्वर्ड के छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। कॉमेडी से लेकर एक्शन भूमिका निभा चुके हैं। आनेवाले दिनों में विवेक काफी दिलचस्प भूमिकाएं निभाते नजर आएंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »