28 Mar 2024, 20:30:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान का कहना है कि वह इटालियन खाना बनानकर लोगों को सर्व करना चाहते हैं। शाहरुख का कहना है कि वह एक रेस्त्रां खोलना चाहते हैं और खुद इटालियन खाना पकाकर सर्व भी करना चाहते हैं।
 
शाहरुख ने बताया कि यह बात कम लोग जानते होंगे कि वह एक रेस्त्रां खोलकर खाना पकाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वे बॉक्सर जेक लामोट्टा की तरह हैं, जब वे मोटे हो रहे थे तो उन्होंने रेस्त्रां खोलकर इटालियन खाना पकाना और सर्व करना शुरू कर दिया। 
 
शाहरुख का कहना है कि वह भी बॉक्सर की तरह जब मोटे होंगे तो जुहू, मुंबई या कहीं और रेस्त्रां खोलना चाहेंगे। शाहरुख ने बताया कि उनके पेरेंट्स अच्छा खाना पकाया करते थे। शाहरुख ने बताया कि वह इन दिनों इटालियन खाना पकाना सीख भी रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »