29 Mar 2024, 11:18:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार करण जौहर , रणवीर सिंह को लेकर फिल्म बना सकते हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि करण जौहर ने अपनी फिल्म के लिए रणवीर सिंह को अप्रोच किया है। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी करेंगे। उम्मीद है कि यह फिल्म 2018 में फ्लोर पर जाएगी। 
 
चर्चा है कि यह तेलुगु की सुपरहिट फिल्म 'टेंपर' की रीमेक है। फिल्म की कहानी एक भ्रष्ट पुलिस अफसर की है, जिसकी जिंदगी में एक लड़की आती है और उसे सही रास्ते पर ले जाती है। इस बारे में अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »