19 Apr 2024, 23:02:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

नाना होंगे लाइफ टाइम अचिवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2017 10:45AM | Updated Date: Feb 14 2017 10:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबर्इ। बोधिसत्व अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2017 में वरिष्ठ फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर को सिनेमा और सामजिक कल्याण के कार्य में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
 
ग्रामीण स्नेह फाउन्डेशन द्वारा आयोजित बोधिसत्व अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन 16 से 23 फरवरी को अधिवेशन भवन पटना में आयोजित किया जाएगा।
 
जिसमें 125 से अधिक फिल्में दिखाई जाएंगी। इसमें फीचर फिल्म, डॉक्यूमेंट्री (वृत्तचित्र) और शॉर्ट्स श्रेणियों जैसे फिल्मों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही कई छोटे देश ऐसे हैं जो इस महोत्सव में पहली बार भाग ले रहे हैं।
 
केतन मेहता, विनीत कुमार, अदूर गोपाल कृष्णन, शत्रुघ्न सिन्हा, श्याम बेनेगल महेश भट्ट जैसे प्रतिष्ठित लोग अपनी भागीदारी के लिए सहमति जता चुके हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »