25 Apr 2024, 15:07:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबर्इ। हमें पता है कि जब मीडिया में इस तरह खबरें आई थीं कि वरुण धवन किसी नताशा दलाल नाम की लड़की को डेट कर रहे हैं तब दुनिया की कई लड़कियों के दिल टूट गए थे लेकिन रविवार की रात करण जौहर के शो पर वरुण धवन ने जो खुलासा किया है उसे जानकर एक बार फिर से कई लड़कियों की आंखें आंसुओं से भर जाएंगी।
 
जी हां, वरुण धवन ने करण जौहर के शो पर यह स्वीकार किया है कि बहुत ही जल्द वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। जैसा कि हम सब जानते है कि करण अपने शो पर स्टार्स से ऐसी-ऐसी बातें निकलवाते हैं जो हमेशा पर्दे के पीछे रहती हैं।
 
करण ने वरुण से कुछ ऐसी ही बातें निकलवाने की कोशिश की और वो कामयाब भी हुए। उन्होंने जब वरुण से उनकी लव लाइफ और शादी के बारे में पूछा तो वरुण ने जवाब दिया, ‘‘करण हम इस बारे में पहले भी बात कर चुके हैं, लेकिन हां मैं जल्द ही शादी करना चाहता हूं और बच्चे चाहता हूं। मुझे बच्चों से बहुत प्यार है।’’
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »