29 Mar 2024, 14:15:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

टाइगर श्रॉफ का यह हमशक्ल सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2017 11:38AM | Updated Date: Feb 14 2017 11:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आप भी टाइगर श्रॉफ के फैन हैं! हां, तो आपके लिए भी एक बड़ी खबर है। बॉलीवुड की गलियों से खबर ये है कि टाइगर श्रॉफ का जुड़वा मिल गया है।
 
इनका ये जुड़वा हूबहू टाइगर श्रॉफ की तरह दिखता है और बहुत कुछ इन्‍हीं की तरह एक्‍टिंग भी करता है। न यकीन आए तो देखिए, उनके इस डुप्‍लीकेट का ये वीडियो।
 
इस विडियो में जो लड़का नजर आ रहा है, उसकी शक्ल स्टंटमैन टाइगर श्रॉफ से मिलती है। मेघालय के यह लड़का सिर्फ टाइगर की तरह दिखता ही नहीं, वह ऐक्टिंग भी टाइगर की तरह करता है। लड़के के लुक्स को देखकर एक बार शायद आप भी चकमा खा जाएंगे।
 
इस विडियो में यह लड़का कहीं टाइगर की तरह डांस कर रहा है तो कहीं पोज दे रहा है। उसका यह विडियो आसपास खड़े उसके साथियों ने बनाया है। इसमें टाइगर की फिल्म 'बागी' का गाना 'बिन तेरे' पर पर परफॉर्म कर रहा है।
 
इसमें उसने टाइगर के हर एक अंदाज को कॉपी करने की बखूबी कोशिश की है। बता दें कि टाइगर की अगली फिल्म 'मुन्ना माइकल' आने वाली है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »