18 Apr 2024, 23:23:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबर्इ। सुपर-ड्रामेटिक नच बलिए ‘सीजन 7’ के बाद डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए’ का सीजन 8 एक बिल्कुल ही नए अवतार में दिखेगा। इस बार जज के रूप में बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल नजर आनेवाली हैं। मिली खबर के अनुसार इस शो के नए फॉर्मेट पर काम खत्म हो गया है।

शो की टीम नई रियल लाइफ जोड़ियों को शो में भाग लेने का निमंत्रण भी दे चुकी है। साथ ही इस शो के लिए जज और होस्ट की घोषणा भी हो गई है। ‘नच बलिए’ सीजन 8 में होस्ट के रूप में करण सिंह ग्रोवर और जज के रूप में बॉलीवुड काजोल नजर आएंगी।

जज और होस्ट के नाम सुनकर आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि, इस बार का सीजन कितना खास होने वाला है। आपको बता दें कि, यह पहली बार होगा जब काजोल किसी रियलिटी शो को जज करने वाली हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »