23 Apr 2024, 23:39:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

क्‍या आप जानते हैं कौन है अक्षय कुमार की बेस्‍ट फ्रेंड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2017 12:37PM | Updated Date: Feb 11 2017 12:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबर्इ। खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ रिलीज हो गई है। अक्की अपने फैंस से डायरेक्ट रिव्यू मांग रहे हैं। कुछ फैंस को अक्की जॉली का स्कूटर भी गिफ्ट में देनेवाले हैं। वैसे वे अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहते हैं।
 
‘जॉली एलएलबी 2’ की रिलीज से पहले भी अक्षय ने अपने फैंस से लाइव चर्चा की। इसी दौरान उन्होंने खुलासा किया कि उनकी मदर इन लॉ यानी डिंपल कपाडिया उनकी सबसे अच्छी दोस्त हैं। अक्षय कुमार ट्वीटर पर अपने फैंस से लाइव बात कर रहे थे।
 
इस दौरान अपने फैंस के कई सवालों का जवाब दिया। इसी दौरान एक फैन ने उनसे पूछा कि आपका सबसे अच्छा दोस्त कौन है। उनहोंने जवाब दिया माय मदर इन लॉ यानी मेरी सासुमा। इसके अलावा उन्होंने जैकी चैन को अपना पसंदीदा एक्शन स्टार बताया। तो मेस्सी को पसंदीदा फुटबॉल प्लेयर बताया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »