24 Apr 2024, 10:04:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

श्रद्धा कपूर के फेसबुक में 1.5 करोड़ से ज्यादा फॉलोवर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 10 2017 2:24PM | Updated Date: Feb 10 2017 2:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आशिकी-2 फेम श्रद्धा कपूर ने बीते कुछ सालों में फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा नाम कमाया है कि किसी के लिए ऐसा सोच पाना नामुमकिन सा लगता है। अपनी मेहनत और लगन के भरोसे श्रद्धा आज अपने दौर की सभी एक्ट्रेस से कहीं ज्यादा आगे निकलतीं दिख रहीं हैं।
 
श्रद्धा के चाहनेवालों की तादात दिनोंदिन बढ़ रही है। तभी तो उनके फेसबुक पेज के फॉलोवर्स की संख्या 1.5 करोड़ से ज्यादा पहुंच चुकी है। सोशल मीडिया में श्रद्धा के फॉलोवर्स हर दिन बढ़ रहे हैं। श्रद्धा कपूर कहतीं हैं, इस अनकंडिशनल लव के लिए लोगों के प्यार व स्नेह से मैं गदगद हूं। मैं इनको वाकई प्यार करती हूं, इतना कि जिन्हें शब्दों में नहीं पिरोया जा सकता।
 
श्रद्धा व्यस्तम शेड्यूल में से कुछ समय निकालकर सोशल मीडिया में अपने प्रसंशकों के लिए समय देती हैं। यहां तक श्रद्धा को सोशल मीडिया पर इंटरेक्ट करना भाता है और ऐसा करने का वो कोई भी मौका नहीं छोड़तीं।
 
हाल ही में न्यूयार्क में श्रद्धा और उनकी एक फैन समीना इस बात का उदाहरण हैं। श्रद्धा हाफ गर्लफ्रेंड की शूटिंग के लिए न्यूयार्क में थी और इसी दौरान उन्होंने अपनी फैन के साथ मुलाकात कर यह संदेश दिया कि वो उनका कितनी इज्जत करतीं हैं।
 
 मिस कपूर अपने प्रसंशकों के लिए वो अपने व्यस्त समय से समय निकालकर वो सोशल मीडिया के द्वारा अपने बारे में समय-समय पर अपडेट देतीं रहतीं हैं। फिलहाल वो हसीना पारकर पर बन रही बायोपिक की शूटिंग कर रहीं हैं इसके बाद वो अपनी आगामी फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड की डबिंग में व्यस्त हो जाएंगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »