25 Apr 2024, 12:24:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। फिल्म निर्देशक नीरज पाण्डेय सच्ची घटनाओं पर आधारित कहानी लिखने के लिए जाने जाते हैं। नीरज पाण्डेय ने अब तक ‘वेडनस डे’, ‘स्पेशल छब्बीस’ और हाल की शानदार फिल्म ‘एमएस धोनी’ जैसी फिल्में बनाई हैं।
 
जो सच्ची घटनाओं पर आधारित थीं और जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया था। नीरज की अगली फिल्म है ‘नाम शबाना’, जिसके वो निर्माता हैं। नीरज की यूनिट के एक करीबी सूत्र ने बताया कि नाम शबाना, शबाना नाम की एक महिला की जिंदगी पर आधारित फिल्म है।
 
कई रॉ एजेंट्स जिन्हें किसी विशिष्ट कार्य के लिए नियुक्त करना किया जाता है, जिस में हनी ट्रैप भी शामिल है, इनकी ही जिंदगी पर आधारित कुछ तथ्य निकाले गए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि यह फिल्म ऐसी महिला पर आधारित है जो सिस्टम का सहायक अंग है।
 
जो ‘नाम शबाना’ की स्टोरी लाइन से अवगत हैं उनका विचार है कि पूर्व रॉ एजेंट अपने आप को शबाना नाम की कैरेक्टर से रिलेट कर पाएंगे। अभिनेत्री तापसी पन्नू शबाना का किरदार निभा रही हैं।
 
‘नाम शबाना’ फिल्म बेबी के तापसी पन्नू के किरदार की स्पिन ऑफ है। यह प्रयोग भारत में पहली बार हो रहा है। 31 मार्च को रिलीज होने वाली फिल्म ‘नाम शबाना’ को गुलशन कुमार और केप ऑफ गुड फिल्म प्रस्तुत कर रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »