26 Apr 2024, 02:48:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

‘गली बॉय’ में पहली बार साथ काम करेंगे रणवीर-आलिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 9 2017 10:40AM | Updated Date: Feb 9 2017 10:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। जो लोग बॉलीवुड कलाकार आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के डाई हार्ट फैन हैं, उनके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। आपने इन दोनों को हाल में एक विज्ञापन में तो देखा ही होगा जिसमें इन्होंने अपनी एक्टिंग से करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया था।
 
स विज्ञापन के बाद हर कोई इन दोनों को बड़े पर्दे पर एक साथ देखने की चाहत दिल में पालने लगा था, आज हम उन सबका वही इंतजार खत्म करने जा रहे हैं। जी हां, आप सही समझे हैं इन दोनों ने पहली बार किसी फिल्म को साइन कर लिया है।
 
हमें मिली खबर के अनुसार इन दोनों ने जोया अख्तर की आने वाली फिल्म ‘गली बॉय’ साइन कर ली है। इस फिल्म को जोया अख्तर के दोस्त रितेश शिद्वानी और भाई फरहान अख्तर प्रोड्यूस करेंगे। बताया जा रहा है कि इसमें दो हीरो रहेंगे जिसके लिए फरहान अख्तर का नाम सामने आ रहा है।
 
खबरों की मानें तो यह कहानी दो रैपर्स की रियल लाइफ पर बेस्ड होगी। जिसमें फरहान अख्तर दूसरे रैपर का किरदार निभाएंगे। इंडस्ट्री में हमारे एक सोर्स के अनुसार, फिल्म की कहानी दो रैपर्स की रियल लाइफ पर आधारित होगी।
 
जिन्होंने अपने रैप के माध्यम से मुंबई में होने वाली अपराध के खिलाफ आवाज उठाई थी और बाद में यह दोनों सामाजिक कार्यकर्ता बन गए थे। यह जोया अख्तर का मत्वकांक्षी प्रोजेक्ट है, जो कि अगले साल शुरू होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »