25 Apr 2024, 07:17:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

हर्षवर्धन को शाहिद ने कहा- ‘सीनियर हूं मैं, जूता उतारकर मारूं’

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 9 2017 10:35AM | Updated Date: Feb 9 2017 10:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ‘दंगल’ की कामयाबी के बाद आमिर खान ने अपने सभी दोस्तों को पार्टी दी थी। जहां पर बॉलीवुड की तमाम हस्तियां देखी गई। इसी बीच शाहिद कपूर अपनी पत्नी संग पार्टी अटेंड करने पहुंचे। वहीं सोनम कपूर के भाई हर्षवर्धन कपूर पार्टी अटेंड करके लौट रहे थे।
 
लिहाजा इसी दरम्यान हर्षवर्धन और शाहिद के बीच कुछ ऐसा वाक्या हुआ कि पढ़ने में तो आपको लगेगा कि दोनों के बीच किसी तरह का पंगा हुआ है।
 
दरअसल, हुआ ये कि आमिर की पार्टी से जब हर्ष लौट रहे थे तो उन्होंने शाहिद को बाय कहा। इस दौरान शाहिद अपनी पत्नी मीरा के साथ पहुंचे थे।
 
शाहिद ने हर्ष से कहा कि क्या घर जा रहे हो तो हर्ष ने कहा हां। इस पर शाहिद कहने लगे कि आज कल के यंगस्टर्स कैसे हैं जहां मैरिड कपल पार्टी में हैं और सिंगल यहां से जा रहे हैं।
 
इसके बाद हर्ष हंसकर बोले कि पार्टी में हम सीनियर्स के लिए जगह दे रहे हैं। फिर क्या शाहिद ने हर्ष को इसका जवाब सीधे मुंह न देकर कहा कि जूता उतारकर मारूं क्या।
 
दरअसल, अगर आप यह सोच रहे हैं कि शाहिर ने इस तरह की बात किसी मनमुटाव को लेकर की थी, तो आप गलत सोच रहे हैं। दरअसल, पार्टी में हर्ष ने जब शाहिद को सीनियर बोला तो उन्हें बुरा लगा। यानी शाहिद भले ही शादीशुदा हो गए हों लेकिन वे खुद को अब भी यंग समझते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »