24 Apr 2024, 06:24:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

हिंदी फिल्मों में अभिनेत्रियों का चित्र बदल गया है: शबाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 8 2017 11:22AM | Updated Date: Feb 8 2017 11:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी ने आज के समय में महिलाओं का बॉलीवुड में योगदान को लेकर बड़ी बात कह दी है। एक समय था जब शबाना आजमी बॉलीवुड की बुलंदियों पर सवार थीं। लेकिन जैसे-जैसे उम्र ढलती गई वैसे-वैसे शबाना आजमी फिल्मी पर्दे से दूर होती गई।
 
शबाना आजमी ने कई ऐसी फिल्में की है, जिसे लेकर उन्हें कई अवार्ड्स से सराहा भी गया है। ऐसे में शबाना आजमी आज के बॉलीवुड में अभिनेत्रियों के प्रदर्शन को एक अलग ही अंदाज मानती हैं। जी हां, हालही में लैक्मे फैशन वीक में शबाना आजमी भी रैंप करती नजर आई।
 
लेकिन शबाना आजमी को लगता है कि पहले की तुलना में आज फिल्मों में महिला किरदारों में काफी बड़ा बदलाव आया है। अच्छी बात यह है कि शबाना आजमी को यह बदलाव काफी सकारात्मक लगता है।
 
शबाना आजमी का कहना है कि हिंदी फिल्मों में अभिनेत्रियों का चित्रण बदल गया है, जो सपष्ट नजर आता है। यह बदलाव सकारात्मक है। ये पूछे जाने पर कि सिनेमा ने किस तरह बदलाव लाने में योगदान दिया है, शबाना ने कहा, मुझे लगता है कि अब बहुत अंतर आ गया है।
 
पहले की फिल्मों में अभिनेत्री को ‘सती सावित्री’ की तरह सीधी-सादी आदर्श नारी के रूप में दिखाया जाता था। यह चित्रण अब पूरी तरह से बदल गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »