29 Mar 2024, 07:06:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ का टाइटल सांग हुआ रिलीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 7 2017 10:51AM | Updated Date: Feb 7 2017 10:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सिल्वर स्क्रीन की हिट चुलबुली जोड़ी यानी वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ का टाइटल ट्रैक आखिरकार रिलीज हो गया है। होली के अवसर पर बनाया गया यह गाना देसी लटके झटकों से भरपूर है। वरुण और आलिया के देसी डांस स्टेप देखकर आप भी थिरकने लग जाएंगे।
 
‘बद्री की दुल्हनिया’ के इस गाने को तनिष्क बागची ने कंपोज किया है तो देव नेगी, नेहा कक्कर, मोनाली ठाकुर, इक्का ने इस गाने को गाया है। शब्बीर अहमद ने इस गाने को लिखा है।
 
गान के बोल और संगीत 1990 में आई संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की फिल्म थानेदार के ‘तम्मा तम्मा’ और दूसरे गाने ‘चलत मुसाफिर मोह लिया रे पिंजरेवाली मुनिया’ का मिक्स म्यूजिक है। लेकिन इसकी खास बात यह है कि, इसे आज के दौर के अनुसार बेहद रोमांचक बनवाया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »