28 Mar 2024, 21:01:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कंगना ने इस शख्स को दिया 2 करोड़ का बंग्ला, जानिए क्या है दोनों का संबंध

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 7 2017 10:46AM | Updated Date: Feb 7 2017 2:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रानौत इन दिनों अपनी फिल्म ‘रंगून’ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। कंगना बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से एक हैं जो अपने दिल की सुनती हैं। हाल ही में उन्होंने ऐसे ही शख्स के लिए ऐसा कुछ कर दिया जिससे उनकी दरियादिल सामने आई।
 
कंगना ने अपने योग गुरु को 2 बीएचके का फ्लैट गिफ्ट कर दिया। जी हां! अपने सही सुना कंगना बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले इस अपने योग गुरु से जुहू बीच से मिली थीं।
 
उनकी जिमनास्टिक देखकर वो इस तरह से प्रभावित हुई कि उन्होंने तब इस शख्स को अपना योग गुरु बना दिया और उनसे योग के कई गुण सीखने लगी। कंगना के योग गुरु का नाम सूर्य नारायण सिंह है।
 
जिसे उन्होंने हाल ही में 2 बीएचके का एक शानदार फ्लैट तोहफे में दिया हैं। इस फ्लैट में एक बड़ी लंबी बालकनी है जहां नारायण सिंह अपनी योग की क्लासेज लगाने जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कंगना ने ये फ्लैट नारायण सिंह को गुरु दक्षिणा के तौर पर दिया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »