29 Mar 2024, 16:00:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘हसीना- द क्वीन ऑफ मुंबई’ का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। इसमें श्रद्धा कपूर का वो लुक देखने को मिल रहा है जैसा आपने पहले कभी नहीं देखा। इस पोस्टर को श्रद्धा ने सुबह सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
 
बता दें कि ‘हसीना’ अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के जीवन पर बनी फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन अपूर्वा लाखिया ने किया है और मुख्य भूमिका में श्रद्धा हैं।
 
‘हसीना’ में दाउद की बहन की जवानी से लेकर उसके 40 साल की हो जाने तक की कहानी सिलसिलेवार ढंग से दिखाई गई है। श्रद्धा के भाई सिद्धांत इस फिल्म में दाउद इब्राहिम की भूमिका में होंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »