20 Apr 2024, 02:49:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अक्षय कुमार बने कजारिया सेरेमिक्स के ब्रांड अंबेसडर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 5 2017 11:48AM | Updated Date: Feb 5 2017 11:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सेरेमिक और विट्रीफाईड टाइल्स बनाने वाली कंपनी कजारिया टाइल्स ने बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को अपना ब्रांड अंबेसडर बनाया है। कंपनी ने यहां बताया कि अक्षय कुमार का काम और व्यक्तित्व कंपनी के मिशन के अनुकूल रहने के मद्देनजर उन्हें ब्रांड अंबेसडर बनाया गया है। अक्षय कुमार अब कंपनी के प्रचार प्रसार में दिखने भी लगे हैं।

उसने बताया कि अक्षय कुमार के साथ नया अभियान शुरू किया गया है जिसमें उन भारतीयों के विभिन्न पक्षों को दर्शाया गया है जो देश की प्रगति में अपना योगदान देने का प्रयास कर रहे हैं।

उनके कठिन से कठिन मौसम में देश की सीमाओं की रक्षा करने वाला सैनिक, देश के लिए लड़ने वाले पहलवान, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले विद्यार्थी, दुर्गा की मूर्ति को आकार देने वाला शिल्पकार या केरल में जन्मी मार्शल आर्ट कलारीपयट्टू का अभ्यास करने वाला कलारी शामिल है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »