26 Apr 2024, 03:52:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। माचो मैन रितिक रोशन ने दिव्यांगों के लिए जागरूकता कैंपेन करने का निर्णय लिया है। राकेश रोशन निर्मित और संजय गुप्ता निर्देशित ‘काबिल’ हाल ही में प्रदर्शित हुई है।

फिल्म में रितिक रोशन और यामी गौतम ने दृष्टिहीन की भूमिका निभाई है। रितिक को उनके दमदार अभिनय के लिए दर्शकों के साथ ही समीक्षकों की भी प्रशंसा मिल रही है। इस फिल्म ने रितिक को उनकी जिंदगी का मकसद दे दिया है। रितिक ने बताया कि वह दिव्यांगों लोगों के लिए आगे भी प्रचार करने वाले हैं।

रितिक ने कहा अपनी तरफ से मैं यहीं नहीं रुकूंगा। मैं सिर्फ दृष्टिहीन लोगों के लिए नहीं, बल्कि दिव्यांग के लिए केंपेन भी करूंगा। अब यहां से ये मेरे सफर का हिस्सा होगा। नेत्रहीन लोग समाज को क्या दे रहे हैं, अगर हम ये नहीं देख पाते हैं, तो इसका मतलब हम दृष्टिहीन हैं।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »