25 Apr 2024, 16:50:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

तो क्‍या प्रियंका के साथ अपना रिश्‍ता सुधारना चाहते हैं अक्षय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 4 2017 1:36PM | Updated Date: Feb 4 2017 1:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार इन दिनों अपनी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी दौरान एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में उनका सामना प्रियंका चोपड़ा के सवाल है हुआ।
 
जी हां, अक्षय ने लम्बे समय से प्रियंका चोपड़ा के साथ कोई फिल्म नहीं की है, इसके पीछे उनके और प्रियंका के बीच बिगड़े रिश्तों को माना जाता है।
 
इसी मामाले को लेकर एक इंटरव्यू में अक्षय से सवाल किया गया और उनसे पुछा गया कि “क्या आपने प्रियंका के साथ काम न करने की कसम खाई थी?”
 
इस सवाल के जवाब में अक्षय ने कहा, “'ऐसी कोई बात नहीं है, मैंने प्रियंका के साथ पांच फ़िल्में की थीं। रानी मुखर्जी के अलावा मैंने सारी हीरोइनों के साथ काम किया है। अगर मौका मिले तो मैं जरूर प्रियंका के साथ दोबारा काम करूंगा।”
 
जब अक्षय और प्रियंका के बीच बिगड़े रिश्तों के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “आप प्रियंका को यहां बुलाकर पूछिए कि क्या उन्हें मुझसे प्रॉब्लम है।”
 
आपको बता दें, अक्षय-प्रियंका ने आखिरी बार 2005 में आई फिल्म ‘वक्त’ में काम किया था, लेकिन माना जाता है बाद में अक्षय ने पत्नी की वजह से प्रियंका के साथ काम न करने का निर्णय लिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »