29 Mar 2024, 12:20:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में कदम रखने वाले वरुण धवन का कहना है कि आलिया भट्ट एक अच्छी बहू बनेंगी। जी हां, गुरुवार को जुहू पीवीआर में वरुण और आलिया की आने वाली फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के ट्रेलर लांच पर जब पूछा गया कि क्या आलिया परफेक्ट मैरिज मटेरियल हैं? तो इसपर वरुण धवन ने कहा कि आलिया भट्ट एक अच्छी बहू बनेंगी।
 
इसपर जब आलिया ने वरुण से पुछा कि उन्हें ऐसा क्यों लगता है तो वरुण ने कहा कि आलिया पेरेंट्स के साथ बहुत अच्छी हैं। हालांकि आलिया कैसी वाइफ बनेंगी इसपर वरुण ने कुछ नहीं कहा। ट्रेलर लांच पर करण जौहर भी उपस्थित थे।
 
ट्रेलर में वरुण धवन और आलिया की कैमिस्ट्री दमदार नजर आ रही है। बता दें कि 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' 'हम्टी शर्मा की दुल्हनिया' का सीक्वल है। फिल्म में आलिया वैदेही का किरदार निभा रही हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »