26 Apr 2024, 00:41:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री तब्बू सिल्वर स्क्रीन पर सिंघम स्टार अजय देवगन के साथ गोलमाल करती नजर आ सकती है।

बॉलीवुड फिल्मकार रोहित शेट्टी अपनी सुपरहिट फिल्म 'गोलमाल' का चौथा संस्करण बनाने जा रहे हैं । शूंटिग इस वर्ष जल्द शुरू होने वाली है। 'गोलमाल अगेन' में रोहित ने अजय के साथ अरशद वारसी, तुषार कपूर और शरमन जोशी को अपनी सीरीज से जोड़े रखा है लेकिन अब उन्होंने इस फिल्म में पहली बार तब्बू को भी जोड़ा है।
 
बताया जा रहा है कि तब्बू को अजय देवगन के कहने पर फिल्म में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका सौंपी गई है। अजय और तब्बू पहले भी एक साथ काम कर चुके हैं। बतौर नायक नायिका उन्होंने 'विजयपथ' में काम किया था। इस फिल्म के एक गीत 'रूक-रूक अरे बाबा रूक ओ माई डार्लिंग गिव मी एक लुक. .' ने दर्शकों को खासा आनंदित किया था। पिछले वर्ष अजय और तब्बू की जोड़ी 'दृश्यम' में नजर आई थी। बताया जा रहा है कि फिल्म में एक महिला पात्र है, जिसकी भूमिका दमदार है इसके लिए रोहित को किसी ऐसी अभिनेत्री की तलाश थी तो अपनी भूमिका में दमदार लग सके। ऐसे में अजय के कहने पर रोहित ने तब्बू को अपनी फिल्म से जोड़ा है। इस बारे में अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो सकी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »