29 Mar 2024, 20:42:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रितिक की चचेरी बहन पश्मिना बॉलीवुड में करेगी डेब्यू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 1 2017 7:55PM | Updated Date: Feb 1 2017 7:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने संगीतकार राजेश रोशन की बेटी पश्मिना रोशन बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। रोशन परिवार का बॉलीवुड से पुराना नाता रहा है। राकेश के पिता रोशन नागराथ जाने-माने संगीतकार थे। जबकि रितिक के नाना जे. ओमप्रकाश फिल्‍म निर्माता और निर्देशक थे। राकेश और उनके भाई राजेश रोशन ने भी बॉलीवुड में काफी नाम कमाया है। इसके बाद ऋतिक इस परिवार का नाम रोशन कर रहे हैं। अब रोशन परिवार से एक और चेहरा बॉलीवुड में नजÞर आ सकता है।
       
चर्चा है कि संगीतकार राजेश रोशन की बेटी पशमिना रोशन को बॉलीवुड में लॉन्च कराने की तैयारी की जा रही है। फिल्‍म 'काबिल' को जनता से मिल रही तारीफ से रोशन परिवार खुश है। जल्द ही रितिक के प्रशंसकों को एक और खुशखबरी मिलने वाली है। क्योंकि उनकी चचेरी बहन भी बिग स्क्रीन पर कदम रखने वाली हैं। बताया जाता है, पशमिना ने हाल ही में शाहरुख़ के गुरु बैरी जॉन के एंक्टिग स्कूल से कोर्स पूरा किया है। राकेश अपनीभतीजी के लिए इन दिनों एक उमदा पटकथा की तलाश कर रहे हैं। कहा जाता है कि अगले साल पशमिना को लॉन्च किया जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »