29 Mar 2024, 11:43:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बाद अब खूबसूरत अदाकारा अनुष्का शर्मा प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बन गई हैं।
 
गौरतलब है कि ‘स्वच्छ भारत अभियान’ में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक अहम चेहरा हैं। जो लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूकता फैलाते हैं।
 
अब अनुष्का भी उनकी तरह सरकार की आवाज बनेंगी और स्वच्छता बनाए रखने के लिए अभियान का हिस्सा बनेंगी। शहरी विकास मंत्रालय ने अनुष्का को स्वच्छ भारत अभियान के लिए चुना है।
 
अनुष्का को चुनने का मकसद ज्यादा से ज्यादा महिलाओं तक यह संदेश पहुंचाना है। साथ ही ग्रामीण इलाकों में रह रही महिलाओं को जागरुक करना है।
 
खबरों के मुताबिक 28 साल की इस एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर को मंत्रालय ने महिलाओं तक पहुंच बनाने के लिए चुना है ताकि वह साफ सफाई को लेकर महिलाओं से जुड़े पहलुओं को उजागर कर सकें। साथ ही सेहत से जुड़ी जानकारियां भी हर महिला तक पहुंचा सकें।
 
खबर है कि अनुष्का ने इसके लिए दो वीडियो शूट भी कर लिए हैं। बता दें कि अमिताभ बच्चन भी इस अभियान के बड़े चेहरे हैं। वह भी ग्रामीण इलाके में रहने वाले लोगों को घर में टॉयलेट होने के फायदे बताते हैं। अब अनुष्का शर्मा भी इस अभियान से जुड़ी हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »