19 Apr 2024, 13:29:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सलमान के डारेक्‍टर के साथ फिल्‍म्‍ा करेंगे ऋतिक रौशन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 31 2017 12:24PM | Updated Date: Jan 31 2017 12:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के माचोमैन ऋतिक रौशन जाने माने निर्देशक कबीर खान की फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं। ऋतिक रौशन की हाल ही में फिल्म काबिल प्रदर्शित हुई है।
 
फिल्म को दर्शकों के साथ ही समीक्षकों द्वारा भी जबरदस्त सराहना मिली है। ऋतिक रोशन अपनी आगामी फिल्म पर ध्यान देने की तैयारी कर रहे हैं।
 
चर्चा है कि ऋतिक रोशन की अगली फिल्म निर्देशक कबीर खान के साथ है। इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला करने जा रहे हैं।
 
लंबे अरसे से ऋतिक रोशन और कबीर खान एक साथ काम करना चाह रहे थे लेकिन अपनी-अपनी फिल्मों में व्यस्त होने के कारण वे इसे संभव नहीं बना पा रहे थे। हालांकि कबीर खान अभी भी सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट में व्यस्त हैं।
 
बताया जाता है कि ऋतिक रोशन, कबीर खान और साजिद नाडियाडवाला की यह फिल्म इसी वर्ष फ्लोर पर जाएगी और आगामी वर्ष के मध्य तक प्रदर्शित होने की संभावना है। अभी इस फिल्म की कहानी पर काम हो रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »