26 Apr 2024, 04:25:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। टाइम सेलेबेक्स वेबसाईट के सर्वे में मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण ने पहला पायदान हासिल किया है।
 
टाइम सेलेबेक्स के सर्वेक्षण में आमिर खान ने शाहरूख खान, सलमान खान, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार को टक्कर देते हुए पहला पायदान हासिल किया है।
 
आमिर को दिसंबर में कराए गए सर्वे में 54.6 अंक जबकि शाहरूख खान को 43 अंक, सलमान खान को 38 अंक, रणवीर सिंह को 35 अंक और अक्षय कुमार को 29.9 अंक मिला है।
 
महानायक अमिताभ बच्चन 29 अंक के साथ छठे, ऋतिक रौशन 28  अंक के साथ सातवें ,शाहिद कपूर 25 के साथ आठवे, रितेश देशमुख 21 अंक के साथ नवें और करण जौहर 20 अंक के साथ दसवे नंबर पर रहे।
 
अभिनेत्रियों में दीपिका पादुकोण पहले नंबर पर रही। दीपिका को  इस सर्वे में 29 अंक मिले वहीं प्रियंका चोपड़ा 28 अंक के साथ दूसरे नंबर पर रही। सोनम कपूर 25 अंक के साथ तीसरे, अनुष्का शर्मा 24 अंक के साथ चौथे और जैकलीन फर्नांडीस 23.5 अंक के साथ पांचवे नंबर पर रही।
 
आलिया भट्ट 23 अंक के साथ छठे, श्रद्धा कपूर 22.9 अंक के साथ सातवें ,परिणीति चोपड़ा 22.7 अंक के साथ आठवें ,सोनाक्षी सिन्हा 22 अंक के साथ नवें और सनी लियोनी 18 अंक के साथ दसवें नंबर पर रही।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »