19 Apr 2024, 05:07:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों के लिए जाने जाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार अब पुलिस वालों की मदद के लिए आगे बढ़े हैं। मुंबई के नायगांव में उन्होंने पुलिस और उनके बच्चों के लिए अस्पताल खोलने का निर्णय लिया है जो अत्याधुनिक सुविधा से लैस होगा। मुंबई पुलिस के लिए आयोजित कार्यक्रम ‘उमंग 2017’ में अक्षय ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इसी दौरान अक्षय ने अस्पताल खोलने की वजह बताते हुए कहा कि मेरे पिता हरी ओम भाटिया को जब मैं कैंसर के उपचार के लिए अस्पताल लेकर गया था तो अस्पताल में मैंने देखा कि मरीजों के घरवाले यहां-वहां पड़े हुए हैं। अस्पताल का यह दृश्य देखकर मेरा दिल पिघल गया और मैंने खुद का अस्पताल खोलने का निर्णय ले लिया।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »