20 Apr 2024, 16:57:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। दक्षिण के नए सुपरस्टार प्रभास इन दिनों फिर से सुर्खियों में बने हुए हैं। कारण साफ है। उनकी ‘बाहुबली 2’ रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में प्रभास बाहुबली और शिवुडु की दोहरी भूमिका निभा रहे हैं। ये दोनों भूमिकाएं एक दूसरे से एकदम अलग है। इन दोनों भूमिकाओं को निभाने के लिए प्रभास ने गजब का बॉडी ट्रांसफार्म किया है।

शिवुडु के किरदार के लिए प्रभास को सामान्य सा दिखना था। उन्हें 80 से 88 किलो वजनी शरीर जिसमें 5-6 प्रतिशत फैट हो ऐसा शरीर लेना था। वहीं बाहुबली के लिए उन्हें हल्के अवतार में आना था। इसमें उनके किरदार के लिए करीब 105 किलो वजन और 10 फीसद तक फैट वाला शरीर गेन करना था। इन दोनों रूपों के लिए प्रभास ने जबर्दस्त मेहनत की है। साथ ही साथ अलग-अलग डाइट चार्ट फॉलो किया, जो कि कभी भी आसान नहीं था।

शिवुडु के लिए उन्होंने लो कैलोरी की डाइट पर ध्यान दिया तो बाहुबली के लिए हैवी कैलोरी युक्त भोजन पर फोकस किया। प्रभास कई मुश्किल भरे ट्रेनिंग सेशन से भी गुजरे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »