26 Apr 2024, 05:14:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार का कहना है कि उनके और अरशद वारसी के बीच कोई मनमुटाव नहीं है। अक्षय इन दिनों फिल्म 'जॉलीएलएलबी' के सीक्वल में काम कर रहे हैं। 'जॉलीएलएलबी' में अरशद ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
 
चर्चा है कि दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा है लेकिन अक्षय ने इसका खंडन किया है। अक्षय ने कहा कि वह और अरशद बहुत अच्छे 'दोस्त' है और अरशद ने ही उन्हें 'जॉली एलएलबी2' का रास्ता दिखाया है।
 
अक्षय ने कहा, मैने अरशद से इस फिल्म के बारे में बात की थी। वह कोई छोटे कलाकार नहीं हैं वह मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं! लोग बस बिना सोचे-समझे इन बातों को बढ़ा देतें हैं।
 
अरशद ने 'जॉली एलएलबी' को बड़ी फिल्म बनाया है और उन्हें उम्मीद है 'जॉली एलएलबी 2' भी वैसे ही बड़ी बने! 'जॉली एलएलबी' में अक्षय के साथ हुमा कुरैशी और सौरभ शुक्ला भी है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »