28 Mar 2024, 23:16:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। इन दिनों रणबीर कपूर बेहद परेशान हैं। उनकी परेशानी की वजह संजय दत्त की जीवनी पर बन रही उनकी अगली फिल्म ‘दत्त’ है, जिसमें वे उनकी भूमिका निभा रहे हैं।
 
वैसे रणबीर अपनी परेशानी किसी से कह नहीं रहे हैं। जब से फिल्म के शूटिंग शुरू हुई है तब से संजय दत्त अक्सर सेट पर पहुंच जाते हैं और रणबीर को अनचाहा ज्ञान देने लग जाते हैं।
 
बिन मांगे ज्ञान मिलने से रणबीर काफी परेशान हैं। सही मायने में अब वे इस फिल्म को साइन करके पछता रहे हैं। खबरों की माने तो संजय दत्त अचानक ही मुंबई के मडआइलैंड स्टूडियो पहुंच गए। ये वही जगह है जहां पर फिल्म ‘दत्त’ की शूटिंग चल रही है।
 
वहां पहुंचकर संजय ने सभी को चौंका दिया। संजय दत्त ने रणबीर कपूर को कई टिप्स भी दिए और पुरा ध्यान दे रहे थे कि, कहीं उनकी एक्टिंग उतारने में रणबीर से कोई गलती न हो जाए। रिपोर्ट्स की माने तो संजय फिल्म की स्टोरी की प्रोग्रेस से काफी खुश हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »