28 Mar 2024, 18:59:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दीपिका ने एलन डी जेनेरस को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 27 2017 3:38PM | Updated Date: Jan 27 2017 3:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने प्रतिष्ठित अमेरिकी टॉक शो की मेजबान एलन डी जेनेरस को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। दीपिका ने डी जेनेरस के साथ ट्विटर पर एक तस्वीर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। 
 
उन्होंने लिखा, शानदार शख्सियत एलन को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। दीपिका ने हॉलीवुड की अपनी पहली फिल्म ‘ट्रीपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ के प्रचार के सिलसिले में ‘द एलन डी जेनेरस शो’ पर पहली बार शिरकत की थी।
 
डी जेनेरस का आज 59वां जन्मदिन है। हॉलीवुड कलाकार कैरी वाशिंगटन, ब्रिटनी स्पीयर्स, कैट वाल्श और निक मीनाज ने भी डी जेनेरस को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »