20 Apr 2024, 15:11:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अमर सिंह ने अमिताभ और जया बच्‍चन को लेकर एक विवादित बयान दिया है जिससे मीडिया में हलचल मच गई है। उन्होंने दावा किया है कि अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन एक दूसरे से अलग -अलग रह रहे हैं। अमर सिंह यहीं नहीं रुके उन्होंने जया बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच झगड़े की ओर भी इशारा किया।
 
दरअसल,  एक इंटरव्यू के दौरान अमर सिंह ने कहा, 'जब मैं अमिताभ बच्चन से मिला था, उससे पहले अमिताभ और जया अलग रह रहे थे। दोनों जनक और प्रतिक्षा बंगले में अलग-अलग रहते थे। लोग देश में हो रहे हर विवाद के लिए मुझे जिम्मेदार मानते हैं। मैं जया और ऐश्वर्या राय बच्चन वाले विवाद का भी जिम्मेदार नहीं हूं।'
 
बता दें कि अमर सिंह को हाल ही में समाजवादी पार्टी में चल रहे विवाद का जिम्मेदार बताया जा रहा है। अपने पर लगाए गए आरोप को स्पष्ट करते हुए अमर सिंह ने कहा कि मीडिया हर विवाद के लिए मुझे जिम्मेदार बताती है, फिर चाहे वो समाजवादी पार्टी का विवाद हो, अंबानी का हो या बच्चन परिवार का।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »