25 Apr 2024, 00:59:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

आखिर क्‍यों नासा जाना चाहते हैं सुशांत सिंह राजपूत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2017 3:22PM | Updated Date: Jan 24 2017 3:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपनी आने वाली फिल्म 'चंदा मामा दूर के' के लिए नासा जाएंगे। सुशांत सिंह ,संजय पूरण सिंह चौहान के निर्देशन में बन रही फिल्म 'चंदा मामा दूर के' में एक अंतरिक्ष यात्री की भूमिका निभाएंगे।
 
महेन्द्र सिंह धोनी जैसा बनने के लिए सुशांत ने पहले कई सालों तक घंटों गेंद और बल्ले से खेल खेला और अब जब उन्हें चन्दा मामा के पास जाना है तो उससे पहले कड़ा तकनीकी प्रशिक्षण भी लेना होगा जिसके लिए वह अब  नासा जाएंगे।
 
‘चंदा मामा दूर के ' में सुशांत और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी अपने-अपने तरीके से तैयारी कर रहे हैं। इस साइंस फिक्शन फिल्म में अंतरिक्ष यात्री बनने के लिए सुशांत ने विमान उड़ाने की बारीकियां जानी तो नवाज़ ज़ीरो ग्रैविटी में ट्रेंड होने वाले हैं और अब खबर है कि सुशांत को नासा  जाना होगा।   
 
सुशांत ने बताया कि निर्देशक ने उन्हें एस्ट्रोनॉट की पूरी जानकारी लेने के लिए 15 किताबें और आठ वृत्तचित्रों  की टेप दी हैं, जिसमें नासा का अपोलो मिशन भी शामिल है। इस बारे में नासा से बात हुई है जहां करीब एक महीने रह कर सुशांत एस्ट्रोनॉट्स की बॉडी लैंग्वेज और उनके माइंड सेट के बारे में जानकारी लेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »