24 Apr 2024, 19:18:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अली के परिवार की लड़कियां सीख रही हैं सेल्फ-डिफेंस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2017 11:29AM | Updated Date: Jan 24 2017 11:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबर्इ। अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, अनुष्का शर्मा समेत बहुत से बॉलीवुड अभिनेताओं ने नए साल की रात बेंगलुरु में हुई छेड़छाड़ की भयानक घटना की निंदा की है।
 
अभिनेता अली फजल भी इस घटना से अचंभित थे और सिर्फ गुस्सा जाहिर करने के बजाए, अली ने कुछ ऐसा करने का सोचा जिससे उनके खुद के परिवार के लोगों को असल में मदद मिले।
 
चूंकि अली के परिवार में 14-18 साल की बहुत सी लड़कियां हैं, उन्होंने उन्हें आत्म-रक्षा की क्लास में भर्ती करवा दिया क्योंकि हमेशा से उनका मानना रहा है कि समाज में कोई भी बदलाव लाने के लिए हमें अपने घर से शुरुआत करनी होगी।
 
इसके बारे में बात करने और गुस्सा दिखाने के बजाए, उन्होंने अपनी परिवार की भांजियों-भतीजियों और अपनी कजिन्स को असल में आत्म-रक्षा की क्लास में भर्ती करवा दिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »