19 Apr 2024, 06:14:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ट्रेन में सवार हुए शाहरुख खान, सफर में करेंगे रईस का प्रमोशन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2017 12:18AM | Updated Date: Jan 24 2017 11:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मों का प्रमोशन आजकल बड़े ही खास अंदाज में किया जाने लगा है। इसी के चलते बॉलीवुड के किंग खान 25 जनवरी को रिलीज होने वाली फिल्म 'रईस' के प्रमोशन में जी जान से जुटे हैं। 
 
उन्होंने प्रमोशन का एक नया तरीका सुझाया है। शाहरुख खान दिल्ली में अपनी फिल्म 'रईस' के प्रमोशन के लिए आ रहे हैं। लेकिन दिल्ली वह प्लेन से नहीं बल्क‍ि ट्रेन आ रहे हैं। 
 
शाहरुख आज अपनी टीम के साथ बॉम्बे सेंट्रल से शाम पांच बजे अगस्त क्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। ये ट्रेन मंगलवार सुबह 10.55 बजे हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। शाहरुख ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। 
 
शाहरुख के इस 'रईस' सफर में फिल्म के निर्माता रितेश सिधवानी, अभिनेत्री सनी लियोन और निर्देशक राहुल ढोलकिया भी होंगे। 
 
दरअसल, आम जनता का रेलगाड़ी से एक खासा लगाव है और जनता से जुड़ने के लिए ही शाहरुख ने भी यह अनोखा तरीका अपनाया है। बता दें कि, शाहरुख इस साल फिल्म उद्योग जगत में अपना 25वां साल पूरा करने जा रहे हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »