19 Apr 2024, 20:36:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

किंग ऑफ रोमांस को लोग कहते थे बदसूरत, जानिए किसने किया ये खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2017 1:12PM | Updated Date: Jan 23 2017 1:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में शुरूआती दौर में उन्हें काफी संघर्ष का सामना करना पड़ा था।
शाहरूख को फिल्म इंडस्ट्री में आए हुए दो दशक से अधिक का समय हो गया है।
 
शाहरूख को आज बॉलीवुड का किंग खान कहा जाता है। उन्होंने बताया कि शुरूआती दौर में किस तरह उन्हें कोई भी रोल करना पड़ता था क्योंकि कोई और उसे नहीं कर रहा होता था।
 
उन्होंने बताया कि उनसे लोग कैसी बातें करते थे और उन्हें लगता था कि वह पता नहीं कब एक अभिनेता बन पाएंगे। उनसे एक निर्देशक ने यहां तक कहा था कि वह इतने बदसूरत दिखते हैं कि किसी चीज के भी बदले इस्तेमाल में आ जाएंगे।
 
शाहरूख ने अपने निगेटिव किरदारों के बारे में बात करते हुए कहा," निगेटिव रोल कोई हीरो करना नहीं चाहता था और सब मुझे बदसूरत कहते थे। मुझे लगा कि जो भी काम मिल रहा है कर लो। हीरो नहीं बन पा रहा हूं तो विलेन ही बन जाऊं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »