26 Apr 2024, 04:30:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बदलेगा केबीसी का होस्ट, अमिताभ नहीं ये हीरो आ सकता है नजर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2017 12:57PM | Updated Date: Jan 23 2017 2:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
  • Untitled-10
    अमिताभ, शाहरूख के बाद अब रणबीर कपूर होस्ट कर सकते हैं केबीसी
मुंबई। बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर इस बार 'कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी)' को होस्ट कर सकते हैं। अमिताभ बच्चन काफी समय से केबीसी को होस्ट कर रहे हैं।
 
अमिताभ के अलावा शाहरूख खान ने भी केबीसी को होस्ट किया है। चर्चा है कि इस बार शो को रणबीर कपूर होस्ट कर सकते हैं।
 
'आप खेल रहे हैं कौन बनेगा करोड़पति और पांच हजार रुपए के लिए आपका पहला सवाल है'...? टीवी के मेगा शो कौन बनेगा करोड़पति का यह डॉयलॉग अमिताभ की आवाज में लगभग लोगों के लिए आदत से बन गया है।  किसी और की आवाज में इस संवाद को लोग कितना स्वीकार करेंगे।
 
चर्चा है कि इसके लिए जो नाम तय किया जा रहा है, वह रणबीर कपूर है। कौन बनेगा करोड़पति के अगले सीजन का होस्ट बदल सकता है। यह जिम्मेदारी रणबीर को मिल सकती है। हालांकि इस बारे में अभी तक किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »