16 Apr 2024, 18:30:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ट्विटर पर आलिया भट्ट ने बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड, नहीं जानते होंगे आप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2017 12:50PM | Updated Date: Jan 23 2017 12:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट के प्रशंसकों की संख्या माइक्रो ब्लॉंगिग साइट ट्विटर पर एक करोड़ हो गई है। आलिया ने वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म 'स्टूडेंट आॅफ द ईयर' से बॉलीवुड में अपने कैरियर की शुरूआत की थी।
 
आलिया की लोकप्रियता का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। ट्विटर पर उनके प्रशंसकों की संख्या बढ़कर एक करोड़ हो गई है  आलिया ने एक करोड़ लोगों से मिले प्रेम के लिए अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया।
 
आलिया ने ट्वीट किया, आप सभी खूबसूरत लोगों को शुभरात्रि। एक करोड़ (लोगों के) प्रेम के लिए धन्यवाद। शूट के लिए जल्दी उठना पड़ा, लेकिन आपके प्यार के साथ सोने जा रही हूं।
 
गौरतलब है कि आलिया सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों से जुड़ी रहती हैं। आलिया ने 'हाइवे', '2 स्टेट्स' और 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' समेत कई फिल्मों में काम किया है। वह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में व्यस्त हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »