25 Apr 2024, 05:23:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

45 वर्ष की हुई नम्रता शिरोड़कर, 1993 में मिस इंडिया का जीता था खिताब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2017 3:57PM | Updated Date: Jan 22 2017 3:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया नम्रता शिरोड़कर आज 45 वर्ष की हो गई। नम्रता शिरोड़कर का जन्म 22 जनवरी 1972 को मुंबई में हुआ। नम्रता ने अपने कैरियर की शुरूआत बतौर मॉडल की। नम्रता की दादी मीनाक्षी शिरोड़कर मराठी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री थी। उनकी बहन शिल्पा शिरोड़कर ने बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। नम्रता ने वर्ष 1993 में मिस इंडिया का खिताब जीता।

नम्रता ने बॉलीवुड में अपने कैरियर की शुरूआत पूरब की लैला पश्चिम की छैला से की। फिल्म में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी ने भी काम किया था लेकिन यह फिल्म प्रदर्शित नहीं हो सकी। वर्ष 1998 में नम्रता की पहली फिल्म 'जब प्यार किसी से होता है' प्रदर्शित हुई। इस फिल्म में नम्रता ने सलमान खान के अपोजिट काम किया। फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई।

वर्ष 1998 में ही नम्रता की 'मेरे दो अनमोल रतन' और 'हीरो हिंदुस्तानी' जैसी फिल्में प्रदर्शित हुई। हालांकि दोनों फिल्में टिकट खिड़की पर नकार दी गई। वर्ष 1999 में नम्रता की एक और सुपरहिट फिल्म 'कच्चे धागे' प्रदर्शित हुई। फिल्म में अजय देवगन और सैफ अली खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »