18 Apr 2024, 09:03:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन ने अपनी आगामी फिल्म ‘काबिल’ का प्रमोशन शुरू कर दिया है और वे कलर्स के पॉपुलर डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ के सेट पर पहुंचे।

रितिक ने शो के ग्रैंड फिनाले में शिरकत की। इस खास मौके पर रितिक ने शो के कंटेस्टेंटस से लेकर शो के जज, जैकलीन फर्नांडीज, करण जौहर, गणेश हेगड़े और फराह खान के साथ जमकर डांस किया।

शो में रितिक ने  ‘कह दो ना, कह दो ना यू आर माय सोनिया’ पर डांस किया। उनके साथ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस, कोरियोग्राफर फराह खान, फिल्म निर्देशक करण जौहर और गणेश हेगडे ने भी स्टेप्स किए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »