25 Apr 2024, 14:10:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

तो सनी लियोनी अब इन स्टार्स के साथ फरमाएंगी 'इश्‍क'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2017 12:46PM | Updated Date: Jan 20 2017 12:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इश्किया में अरशद वारसी और नसीरुद्दीन शाह का कॉम्बिनेशन देखने को मिला था, जिसे काफी सराहा गया। अब ये जोड़ी फिर से पर्दे पर दिखाई देगी, लेकिन इस बार उनके साथ सनी लियोनी भी होंगी। बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोनी, नसीरुद्दीन शाह और अरशद वारसी के साथ काम करती नजर आ सकती है।
 
'इश्किया' और 'डेढ़ इश्किया' के बाद नसरुद्दीन शाह और अरशद वारसी की जोड़ी बिग स्क्रीन पर एक बार फिर लौट रही है। दोनों एक थ्रिलर फिल्म 'कोई जाने ना' में नजर आएंगे। फिल्म की मुख्य अभिनेत्री के तौर पर सनी लियोनी से बात की गई है।
 
फिल्म निर्माता अभिषेक जावकर ने कहा अरशद वारसी लीड रोल में दिखेंगे और नसीरुद्दीन शाह का किरदार भी बहुत महत्वपूर्ण है। सनी हफ्ते के अंत तक ज्वॉइन कर लेंगी। फिल्म की शूटिंग हिल स्टेशन पर होगी इसलिए हम पंचगनी और देहरादून के बारे में सोच रहे हैं।  फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »