29 Mar 2024, 07:21:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रणबीर की मूवी में दिखेंगी अनुष्का, लेकिन नहीं होंगी हीरोइन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2017 12:33PM | Updated Date: Jan 20 2017 5:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा रॉकस्टार रणबीर कपूर की जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आएगी लेकिन इस बार अनुष्‍का रणबीर की हिरोइन नहीं होगी बल्कि कैमियो करती नजर आएंगी। बॉलीवुड फिल्मकार राजकुमार हिरानी ,संजय दत्त के जीवन पर फिल्म बनाने जा रहे हैं।
 
फिल्म में रणबीर कपूर, संजय दत्त का किरदार निभायेंगे। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा कैमियो करती नजर आ सकती है। पिछले साल प्रदर्शित 'ए दिल है मुश्किल' और 'बांबे वेलवेट' में अनुष्का शर्मा  ने रणबीर कपूर के साथ काम किया है।
 
बताया जाता है कि फिल्म में अनुष्का का रोल एक मेहमान की तरह है लेकिन इसे बहुत ही महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। संजय दत्त की जीवनी पर आधारित इस फिल्म में परेश रावल संजय दत्त के पिता सुनील दत्त के किरदार में नजर आएंगे। संजय दत्त की इस बायोपिक में सोनम कपूर भी अहम भूमिका निभा रही  हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »